TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका: 2027 चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने थामा कमल

मुख्य समाचार: देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
चुनाव में अब एक साल से भी कम समय शेष रहने के चलते भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने और अपने राजनीतिक कुनबे का विस्तार करने में जुटे हैं।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव में अब एक साल से भी कम समय शेष रहने के चलते भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने और अपने राजनीतिक कुनबे का विस्तार करने में जुटे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के 38 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराया है। सोमवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारियों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान चौबट्टाखाल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
भाजपा में शामिल होने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य रितिक नेगी और कुलदीप सजवाण प्रमुख रूप से शामिल रहे। रितिक नेगी युवा कांग्रेस बीरोंखाल के महामंत्री, जबकि कुलदीप सजवाण युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। आज प्रदेश कार्यालय, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री @mahendrabhatbjp जी ने कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी के नेतृत्व में पहुंचे विधानसभा चौबट्टाखाल के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य चौरखिंडा श्री रितिक नेगी जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य खटोटिया-कोठिला श्री कुलदीप सजवाण जी तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेदीखाल के छात्रसंघ अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस बीरोंखाल के सचिव श्री शुभम रावत जी सहित अन्य गणमान्यजन शामिल रहे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री शादाब शम्स जी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुयश रावत जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थिति रहे। — BJP Uttarakhand (@BJP4UK) November 16, 2026 इसके अलावा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
बेदीखाल के छात्रसंघ अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस सचिव शुभम रावत, कांग्रेस बूथ अध्यक्ष प्रदीप कुमार, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आशीष कुमार और यतीष कुमार ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ ही द्वारीखाल, सतपुली, बीरोंखाल, एकेश्वर और पोखड़ा क्षेत्र के कई पूर्व सैनिकों, सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने भी भाजपा का दामन थामा। हर विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाएगी भाजपा इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकारों के कामकाज से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और छात्रसंघ पदाधिकारियों का भाजपा में शामिल होना संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान केवल देहरादून तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में बड़े स्तर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा गांव और बूथ स्तर तक
संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। चौबट्टाखाल में विकास कार्यों के दम पर संगठन मजबूत करने का दावा वहीं, कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने भाजपा में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 38 से अधिक प्रमुख लोगों के पार्टी से जुड़ने से क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। नए सदस्य क्षेत्र के विकास और जनसेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सतपाल महाराज ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गए हैं और आने वाले समय में भी विकास की गति जारी रहेगी। उन्होंने सतपुली झील के निर्माण को क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही सीसी झील के निर्माण कार्य को भी जल्द शुरू कराने की बात कही। कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र में रेलवे कनेक्टिविटी, सड़क और पेयजल योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पहाड़ों में आवागमन की तस्वीर बदलने वाली है। देवप्रयाग तक रेल पहुंचने और आगे कर्णप्रयाग तक परियोजना के विस्तार से स्थानीय लोगों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • देवप्रयाग तक रेल पहुंचने और आगे कर्णप्रयाग तक परियोजना के विस्तार से स्थानीय लोगों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
  • कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र में रेलवे कनेक्टिविटी, सड़क और पेयजल योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पहाड़ों में आवागमन की तस्वीर बदलने वाली है।
  • साथ ही सीसी झील के निर्माण कार्य को भी जल्द शुरू कराने की बात कही।