TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा: गंगनानी के पास नदी में गिरी इनोवा, चार लोगों की मौत

मुख्य समाचार: उत्तरकाशी (उत्तराखंड): उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
गंगनानी के पास धारा कुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर जा रही एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गई।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तरकाशी (उत्तराखंड): उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगनानी के पास धारा कुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर जा रही एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गई। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। राहत एवं बचाव दल ने नदी किनारे से चारों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं, वाहन में सवार अन्य लोगों के भी नदी में लापता होने की आशंका है। उनकी तलाश के लिए पुलिस और
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को पुलिस को डेल्टा के माध्यम से सूचना मिली कि गंगनानी के समीप एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव दल ने नदी किनारे और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीमों को नदी किनारे चार लोगों के शव मिले। इसके बाद शवों को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि इनोवा कार में सवार यात्री गुजरात के रहने वाले
हैं। हालांकि, हादसे के समय वाहन में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अन्य यात्रियों के भी नदी में बहने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। रेस्क्यू पूरा होने के बाद स्पष्ट होगी मृतकों की संख्या आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं ने बताया कि गंगनानी के पास इनोवा कार के नदी में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और आपातकालीन सेवा की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वाहन में अन्य लोगों के सवार होने
की आशंका के चलते नदी में तलाश जारी है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही लापता लोगों और मृतकों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी। हादसे का स्थान दुर्गम होने और नदी में तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य में टीमों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी के किनारों और आसपास के संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन और उसमें सवार यात्रियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में हताहत और लापता लोगों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो पाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में हताहत और लापता लोगों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो पाएगी।
  • पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन और उसमें सवार यात्रियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
  • फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।