विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ने लगाई छलांग पुलिस के अनुसार, कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर निवासी अर्जुन रविवार को अपनी पत्नी सरिता, चार वर्षीय बेटे और एक वर्षीय बेटी के साथ बाइक से बहादराबाद स्थित रायपुर दरेड़ा गांव में अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अर्जुन का कहना है कि विवाद बढ़ने पर सरिता अपनी एक वर्षीय बेटी को गोद में लेकर डीपीएस दौलतपुर के पास गंगनहर में कूद गई। सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की, लेकिन सोमवार देर शाम तक मां-बेटी का कोई सुराग नहीं मिल सका। मायके पक्ष का आरोप- मारपीट के बाद नहर में धक्का दिया गया घटना के अगले दिन मामला उस समय पलट गया जब महिला के भाई भूपेंद्र कुमार ने बहादराबाद थाने में तहरीर देकर पति और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। भूपेंद्र के अनुसार, सरिता की शादी 27 जून 2020 को अर्जुन से हुई थी।
शादी के बाद से पति, सास, ससुर और दोनों ननदें दहेज की मांग को लेकर लगातार उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते थे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 11 जुलाई की रात सरिता ने फोन कर बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसे तथा उसकी एक वर्षीय बेटी को जान से मारने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने उसे समझाकर अगले दिन आने का भरोसा दिया था, लेकिन अगले ही दिन अर्जुन का फोन आया कि सरिता बेटी के साथ गंगनहर में कूद गई है। मायके पक्ष का आरोप है कि सरिता ने खुद नहर में छलांग नहीं लगाई, बल्कि मारपीट के बाद उसे और उसकी मासूम बेटी को गंगनहर में धक्का दिया गया। पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज महिला के भाई की शिकायत के आधार पर बहादराबाद पुलिस ने पति अर्जुन, ससुर बालेश्वर, सास कलावती और ननद शीतल व बुलबुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा