TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन निरीक्षकों के तबादले; जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
ऊधम सिंह नगर पुलिस विभाग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए तीन निरीक्षकों के तबादले किए हैं।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस विभाग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए तीन निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, वर्तमान में पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता नियुक्त किया गया
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
है। वह अब नानकमत्ता कोतवाली की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, अब तक नानकमत्ता कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे संजय पाठक का स्थानांतरण करते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ऊधम सिंह नगर में तैनाती दी गई है। उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने के लिए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू को भी स्थानांतरित कर पुलिस लाइन रुद्रपुर भेजा गया है। विभागीय आदेश के तहत उनकी नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना
जा रहा है। एसएसपी अजय गणपति द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को बिना किसी विलंब के अपने नए तैनाती स्थलों पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला आदेश के बाद नानकमत्ता कोतवाली की कमान अब शंकर सिंह बिष्ट के हाथों में होगी, जबकि संजय पाठक और प्रकाश सिंह दानू अपनी नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यभार संभालेंगे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • तबादला आदेश के बाद नानकमत्ता कोतवाली की कमान अब शंकर सिंह बिष्ट के हाथों में होगी, जबकि संजय पाठक और प्रकाश सिंह दानू अपनी नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यभार संभालेंगे।
  • एसएसपी अजय गणपति द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को बिना किसी विलंब के अपने नए तैनाती स्थलों पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
  • पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।