विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कुछ अधिकारियों को पुलिस कार्यालय में जिम्मेदारी सौंपी गई है। महेश कांडपाल बने प्रभारी चुनाव सेल जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश कांडपाल को कोतवाली रुद्रपुर में द्वितीय वरिष्ठ उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी रमपुरा की जिम्मेदारी से हटाकर पुलिस कार्यालय स्थित प्रभारी चुनाव सेल बनाया गया है। झनकट चौकी, खटीमा में तैनात उपनिरीक्षक अशोक कुमार कांडपाल को कोतवाली आईटीआई भेजा गया है। वहीं, जसपुर कोतवाली की सूत मिल चौकी के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद को ट्रांजिट कैंप कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। किच्छा, जसपुर और काशीपुर में बदली तैनाती पंतनगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अशोक कुमार को काशीपुर कोतवाली की टांडा उज्जैन चौकी का प्रभारी बनाया गया है। काशीपुर कोतवाली में तैनात नवीन बुधानी को किच्छा कोतवाली भेजा गया है। ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात मुकेश मिश्रा को कोतवाली आईटीआई स्थानांतरित किया गया है। वहीं, दिनेशपुर थाने में तैनात प्रदीप भट्ट को
जसपुर कोतवाली की सूत मिल चौकी का प्रभारी बनाया गया है। लोकेश रावत को बाजपुर में मिली नई जिम्मेदारी रुद्रपुर कोतवाली में तैनात मोहन चंद्र जोशी को काशीपुर कोतवाली की प्रतापपुर चौकी भेजा गया है। दिनेशपुर थाने में तैनात लोकेश रावत को बाजपुर कोतवाली में नई जिम्मेदारी दी गई है। पंतनगर कोतवाली में तैनात दिनेश रावत को भी बाजपुर कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। खटीमा कोतवाली में तैनात विजय सिंह बोहरा को रुद्रपुर कोतवाली की बाजार चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, रुद्रपुर की बाजार चौकी में तैनात संदीप शर्मा को किच्छा कोतवाली की दरऊ चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार सिंह खटीमा भेजे गए नानकमत्ता कोतवाली में तैनात संजय विश्वकर्मा को सितारगंज कोतवाली की शक्तिफार्म चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किच्छा कोतवाली में तैनात मनोज कुमार सिंह को खटीमा कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा बाजपुर, काशीपुर, खटीमा,