विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह हथियार और ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और लंबे समय से फरार चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, 23 मई 2026 को अमृतसर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा संयुक्त छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर अपने घर की छत से कूदकर फरार हो गया था। हालांकि, तलाशी में उसके घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। बरामद सामग्री में 12 अवैध पिस्टल, 20 मैगजीन और करीब 900 ग्राम हेरोइन शामिल
थी। हथियारों में विदेशी और मेड-इन-चाइना पिस्टल भी शामिल पाए गए। इस बड़ी बरामदगी के बाद से ही केंद्रीय और राज्य एजेंसियां आरोपी की तलाश में जुटी थीं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स मंगाता था, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखी। हाल ही में उत्तराखंड एसटीएफ को खुफिया सूचना मिली कि आरोपी उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद एसटीएफ, पंजाब पुलिस की एएनटीएफ