विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
में याचिका विचाराधीन है। न्यायालय में चल रही सुनवाई के मद्देनजर चुनाव प्रक्रिया को लेकर यह व्यवस्था लागू की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार मतदान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा, जबकि मतगणना की प्रक्रिया न्यायालय के आगामी निर्देशों तक स्थगित रहेगी। सूत्रों के मुताबिक मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। याचिका पर न्यायालय के निर्णय के बाद ही मतगणना और परिणामों की घोषणा को लेकर आगे की प्रक्रिया स्पष्ट हो सकेगी। निर्वाचन आयोग के इस निर्णय का असर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों पर भी पड़ा
है। लंबे समय से चुनाव प्रचार में जुटे उम्मीदवार मतदान के बाद परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें न्यायालय के फैसले का इंतजार करना होगा। इससे राजनीतिक गतिविधियों के बीच अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर, 22 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों नगर पालिका क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं तथा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग पहले