विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
माध्यम से निपटाए जाएंगे। ट्रस्ट मोड में कर्मचारियों के अंशदान में 250 से 450 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेचुरल गैस पर वैट की दर को 20 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। धराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों के सेब उत्पादकों को राहत देते हुए उद्यान विभाग द्वारा सेब की खरीद का निर्णय लिया गया है। रॉयल डिलीशियस सेब 51 रुपये प्रति किलो और रेड डिलीशियस सेब 45 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदे जाएंगे। संस्कृति विभाग के तहत राज्य के वृद्ध कलाकारों एवं लेखकों को मिलने वाली मासिक पेंशन राशि को 3000 रुपये से बढ़ाकर 6000
रुपये कर दिया गया है। आवास विभाग में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए कम जोखिम वाले भवनों को अब एम्पैनल्ड आर्किटेक्ट द्वारा स्वप्रमाणन के आधार पर पास किया जा सकेगा। इसके साथ ही कंप्लायंस बर्डन कम करने और व्यापार सुगमता बढ़ाने के लिए नियमों में संशोधन किया गया है, जिससे एमएसएमई और औद्योगिक इकाइयों के ग्राउंड कवरेज को बढ़ाया गया है। कैबिनेट ने रेशा विकास परिषद के ढांचे में संशोधन को भी मंजूरी दी है। तकनीकी प्रवृत्ति के स्टाफ को अब आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त किया जाएगा। सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के वर्क चार्ज कर्मचारियों की सेवा अवधि को पेंशन गणना में शामिल