विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कल्याण समिति (CWC), चाइल्ड हेल्पलाइन और पंतनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने श्री दुर्गा फाइबर्स प्रोडक्ट्स कंपनी में निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान परिसर से 16 नाबालिग बच्चों को बरामद किया गया। जांच टीम के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कथित तौर पर बच्चों को इमारत की छत पर भारी मशीनों के पीछे और थर्माकोल के कट्टों के बीच छिपाने का प्रयास किया गया, ताकि वे जांच टीम की नजर में न आएं। बच्चों के बयान के बाद दर्ज हुई FIR बाल कल्याण समिति के सदस्य गौरव तागरा की ओर से दी गई शिकायत के
अनुसार, बरामद किए गए बच्चों में से पांच नाबालिगों की काउंसलिंग कर उनके बयान 1 जुलाई को समिति के समक्ष दर्ज किए गए। समिति का कहना है कि बच्चों के बयान, काउंसलिंग रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर फैक्ट्री में बाल श्रम कराए जाने के प्रथम दृष्टया संकेत मिले। इसके बाद पुलिस से संबंधित कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई। पुलिस ने शुरू की विस्तृत जांच शिकायत के आधार पर पंतनगर थाना पुलिस ने श्री दुर्गा फाइबर्स प्रोडक्ट्स के खिलाफ बाल श्रम से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का