विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
स्किल और वोकेशनल ट्रेनिंग कार्यक्रम मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में स्किल-बेस्ड और वोकेशनल ट्रेनिंग को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए। उनका कहना था कि इससे छात्र-छात्राएं भविष्य में स्वरोजगार और स्थानीय रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार हो सकेंगे। मिड-डे मील की होगी सोशल ऑडिट, रियल-टाइम निगरानी भी प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत परोसे जाने वाले मिड-डे मील (एमडीएम) की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्यालयों में सोशल ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने को कहा गया है, ताकि यदि किसी भी स्कूल में किसी दिन भोजन तैयार नहीं होता है तो उसकी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचे और तत्काल कार्रवाई की जा सके। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि इस व्यवस्था की रोजाना
निगरानी राज्य स्तरीय विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से की जाए। रिपोर्ट राज्य परियोजना निदेशक, संबंधित जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी लापरवाही पर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन स्कूलों में भोजन नहीं बनने की शिकायतें सामने आएं, वहां कारणों का रिकॉर्ड तैयार कर उनका स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही भोजन की गुणवत्ता, समय पर वितरण और निर्धारित पोषण मानकों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य जांच और खेल गतिविधियों पर भी रहेगा विशेष फोकस बैठक में स्कूलों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, पोषण निगरानी, खेलकूद, शारीरिक शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर स्कूलों में हेल्थ चेकअप रोस्टर