TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

सितारगंज तहसील दिवस: जनता की समस्याओं पर बड़ा एक्शन अधिकारीयों को सख्त निर्देश

मुख्य समाचार: सितारगंज, उधम सिंह नगर: महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट, सितारगंज में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रम में प्रशासन ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर गंभीरता दिखाई।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) उधम सिंह नगर, उपजिलाधिकारी सितारगंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
किच्छा (एजेंसी)। सितारगंज, उधम सिंह नगर: महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट, सितारगंज में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रम में प्रशासन ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर गंभीरता दिखाई। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) उधम सिंह नगर, उपजिलाधिकारी सितारगंज सहित विभिन्न विभागों के
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
अधिकारी उपस्थित रहे। इस आयोजन की जानकारी भारतीय जनता पार्टी, उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल द्वारा साझा की गई। कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार बल, प्रधान संघ के अध्यक्ष रेशम सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय
भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आम जनता की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनहित से जुड़े मामलों में
किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील दिवस जैसे आयोजनों को प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान संभव हो पाता है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान संभव हो पाता है।
  • तहसील दिवस जैसे आयोजनों को प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बताया गया।
  • अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।