विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
चारों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस के अपराध जांच विभाग (CID) की मुंबई टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने और उनकी औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति मांगी। अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए चारों आरोपियों की औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति दे दी। साथ ही, उन्हें आगे की जांच के लिए मुंबई ले जाने हेतु तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड भी मंजूर की गई। हथियारों की सप्लाई और मुंबई तक पहुंचाने में भूमिका का संदेह जांच के मुताबिक, कुणाल और सुमित पर कथित तौर पर हथियारों की व्यवस्था करने का आरोप है। वहीं, राधा और बबीता पर हथियारों को मुंबई तक पहुंचाने और उन्हें कथित शूटरों तक पहुंचाने में भूमिका निभाने का संदेह है।
पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं ट्रेन से मुंबई गई थीं, जहां उन्होंने एक व्यक्ति से संपर्क कर हथियार सौंपे थे। जांच एजेंसियां अब आरोपियों के बीच संपर्क, हथियारों की आवाजाही और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं। कोटा से पहले गिरफ्तार हो चुके हैं तीन कथित शूटर इस मामले में इससे पहले राजस्थान के कोटा से तीन कथित शूटरों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। दिल्ली से चार और गिरफ्तारियां होने के बाद इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फायरिंग की साजिश में कौन-कौन शामिल था, हथियार कहां से उपलब्ध कराए