TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

केदारनाथ में बड़ा हादसा: लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ एयर एंबुलेंस, दो हिस्सों में बंटा हेलीकॉप्टर

मुख्य समाचार: उत्तराखंड के केदारनाथ में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ जा रही एयर एंबुलेंस लैंडिंग से ठीक पहले क्रैश हो गई, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड के केदारनाथ में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ जा रही एयर एंबुलेंस लैंडिंग से ठीक पहले क्रैश हो गई, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में केवल पायलट ही सवार था, जो सुरक्षित बाहर निकल आया। हादसा कैसे हुआ? जानकारी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के अनुसार, एयर एंबुलेंस केदारनाथ हेलीपैड के पास लैंडिंग करने के लिए लगभग 20 मीटर पहले था, जब यह क्रैश हो गया। हादसा लैंडिंग के दौरान हुई हार्ड लैंडिंग के कारण हुआ, जिसमें हेलीकॉप्टर का टेल बॉन टूट गया। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की और बताया कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। हेलीकॉप्टर एक मरीज को
लेकर ऋषिकेश से केदारनाथ जा रहा था। गढ़वाल प्रशासन के मुताबिक, एयर एंबुलेंस का संतुलन बिगड़ने के बाद हेलीकॉप्टर सीधे नीचे गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। पहले भी हुआ था हादसा यह हादसा केदारनाथ में पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले 8 मई को गंगोत्री धाम जा रहे एक हेलीकॉप्टर का गंगनानी के पास हादसा हो गया था, जिसमें 6 लोग, जिनमें
5 महिलाएं थीं, मारे गए थे। वीडियो में दिखा हेलीकॉप्टर का क्षतिग्रस्त हिस्सा हादसे के बाद हेलीकॉप्टर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर के पीछे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसमें तकनीकी खामी के कारण लैंडिंग के दौरान दुर्घटना हुई थी। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • हालांकि, राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
  • इसमें तकनीकी खामी के कारण लैंडिंग के दौरान दुर्घटना हुई थी।
  • वीडियो में दिखा हेलीकॉप्टर का क्षतिग्रस्त हिस्सा हादसे के बाद हेलीकॉप्टर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर के पीछे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।