विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हुई थी। जहां से दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। पूजा अपनी बहन के साथ हरियाणा में स्पा सेंटर में काम करती थी। दोनों में प्रेम-प्रसंग होने के बाद वह गुड़गांव, हरियाणा चले गए और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। वहीं मुस्ताक कैब चलाने लगा। इसी बीच मुस्ताक अपने घर आया और नवंबर 2024 में दूसरी महिला से शादी कर ली। लिव इन रिलेशनशिप में रह रही पूजा को जब पता चला कि मुस्ताक ने दूसरी शादी कर ली है तो वह उसके घर पहुंची और उसने शादी का विरोध किया तो मामले में पंचायत भी हुई। इसके बाद मुस्ताक लिव इन रिलेशनशिप में रह रही पूजा को इस्लाम नगर खटीमा में अपने बहन के घर लेकर आया। 16 नवंबर 2024 को वह पूजा को नदंन्ना काली पुलिया अंडर पास नहर के पास ले
गया। जहां उसने उसकी गला काटकर हत्या कर दी और धड़ को चादर में लपेट कर तथा सिर को कट्टे में डालकर नहर में फेंक दिया। पूजा की छोटी बहन पूर्मिला ने जब बहन के कई दिनों तक न आने पर अपने परिजनों को बताया। तो परिजनों ने उसे बताया कि वह इधर नहीं है। इस पर युवती के परिजनों ने सितारगंज कोतवाली में पुत्री के लापता होने की सूचना दी, लेकिन गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई। स्पा सेंटर में काम कर रही उसकी बहन पूर्मिला ने 19 दिसंबर 2024 को गुड़गांव सेक्टर तीन हरियाणा थाने में बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई। हरियाणा पुलिस ने मामले की जांच करते हुए लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे मुस्ताक को बुधवार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। मामले की जांच पड़ताल करते हुए हरियाणा