विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
2 जनवरी 2025 को पंतनगर विश्वविद्यालय भेजा गया था। वहां डॉ. अशोक कुमार द्वारा उन्हें अंतरराष्ट्रीय अतिथि गृह में कमरे आवंटित किए गए। 3 जनवरी की शाम करीब 6 बजे, जब तीनों स्कॉलर युवतियां एक-एक कर बाथरूम में फ्रेश होने गईं, तो एक युवती ने देखा कि बाथरूम की खिड़की से एक युवक हरे रंग के मोबाइल कवर के साथ उनकी वीडियो और फोटो खींच रहा था। युवती ने शोर मचाया तो सभी बाहर निकले और देखा कि एक युवक तेजी से भाग रहा है। प्रारंभिक पड़ताल में पाया गया कि अतिथि गृह के पास रहने वाले एक परिवार का युवक
गायब था। पुलिस जांच में खुलासा सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो गुरुदत्त नाम के युवक ने अपने अपराध को स्वीकारते हुए पछतावा जताया। हालांकि, उस समय तीनों स्कॉलर युवतियां गहरे मानसिक आघात में थीं और बिना शिकायत दिए देहरादून वापस लौट गईं। बाद में, उन्होंने आत्मग्लानि से बाहर निकलते हुए यह फैसला किया कि वीडियो कहीं वायरल न हो और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इसके लिए उन्होंने थाना कैट, देहरादून को लिखित शिकायती पत्र सौंपा, जिसके बाद पंतनगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िताओं की