TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

किच्छा के सिरौली क्षेत्र में स्टांप पर खरीदी गई भूमि पर निवास कर रहे लोगों का सर्वे और सत्यापन शुरू

मुख्य समाचार: किच्छा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में किच्छा के सिरौली क्षेत्र में मंगलवार को रजिस्ट्री और बैनामों की जांच के लिए सर्वेक्षण और सत्यापन का कार्य शुरू किया गया।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में किच्छा के सिरौली क्षेत्र में मंगलवार को रजिस्ट्री और बैनामों की जांच के लिए सर्वेक्षण और सत्यापन का कार्य शुरू किया गया। जिलाधिकारी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के आदेश पर राजस्व विभाग की टीमों ने गांव और नवगठित नगर पालिका सिरौलीकला में स्टांप पर भूमि खरीदकर रह रहे लोगों के घर-घर जाकर दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही टीमों द्वारा ग्राम क्षेत्र में सरकारी
भूमि पर अतिक्रमण कर बसे लोगों की पहचान की जा रही है। उपजिलाधिकारी ने जानकारी दी कि किच्छा तहसील के 28 ग्रामों में अतिक्रमण वाले स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें स्कूल, नदी-नहरों और तालाबों की जमीन
शामिल है। इन स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। सड़क किनारे अतिक्रमण पर भी संयुक्त अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को इस सर्वेक्षण टीम में दलजीत सिंह, पिंटू कुमार, दीपक सिंह गैरा और हंसू कुमार मौजूद रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • मंगलवार को इस सर्वेक्षण टीम में दलजीत सिंह, पिंटू कुमार, दीपक सिंह गैरा और हंसू कुमार मौजूद रहे।
  • सड़क किनारे अतिक्रमण पर भी संयुक्त अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • इन स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।