विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
निर्देश दिए कि इन मामलों के निस्तारण के लिए साप्ताहिक तिथि निर्धारित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं धारा 176 से जुड़े संपत्ति बंटवारे के मामलों में आदेश जारी होने के बावजूद पटवारियों द्वारा ‘कुर्रे’ दाखिल न करने पर भी नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही उजागरराजस्व अहलमद रोहित पालीवाल से धारा 143 के आवेदनों की जानकारी मांगी गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और अभिलेखों के अव्यवस्थित रखरखाव पर कमिश्नर
ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व निरीक्षकों और उप निरीक्षकों द्वारा समय पर कार्रवाई न करने पर भी नाराजगी जताई गई। निस्तारण तक खुला रहेगा कार्यालयकमिश्नर दीपक रावत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धारा 143 से संबंधित सभी लंबित मामलों का निस्तारण होने तक कार्यालय खुले रहेंगे। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को राजस्व टीम के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों का जल्द समाधान करने को कहा। साथ ही लंबित मामलों में