विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लिए उन्होंने प्रतिदिन 3 घंटे पढ़ाई की. उन्होंने बताया इस उपलब्धि के पीछे उनके गुरुजन, माता पिता का हाथ रहा है. उन्होंने युवाओं को मेसेज देते हुए कहा कि किसी से भी कंपटीशन न करें बल्कि खुद से कंपटीशन करे उपलब्धि आपको मिल जाएगी. रुद्रप्रयाग जिले के स्कूलों की रिजल्ट शत प्रतिशत: शिक्षा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि दर्ज करते हुए केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के छात्रों ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम गौरवान्वित किया है. जिले का न केवल परिणाम उत्कृष्ट रहा, बल्कि कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग में भी सम्मानजनक स्थान दिलाया. केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि की प्राचार्या अदिति नेगी ने इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह सफलता अनुशासन, निरंतर परिश्रम और शिक्षक-अभिभावक के सहयोग की मिसाल है. केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि में इण्टरमीडिएट परीक्षा में विनम्र भट्ट ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रतिक्षा गुसाईं ने 93 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान प्राप्त किया. अनिरुद्ध 92.4 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान पाया. विद्यालय की प्राचार्य डॉ अदिति नेगी ने बताया कि 35 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है. हाईस्कूल परीक्षा में केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि में 97.2 फीसदी अंक प्राप्त कर अभिनव नेगी प्रथम, पल्लवी
त्रिपाठी 93.4 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय और अनुराग ममगांई 92.8 प्रतिशत व उदिती बिष्ट ने 91.6 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. गुरुरामराय पब्लिक स्कूल के संचिता ने पाए 90 फीसदी अंक: श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल तिलणी रुद्रप्रयाग का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश चौहान ने बताया 12वीं में संचिता रावत ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया. आयुष पंवार ने 86 फीसदी अंक के साथ दूसरा स्थान पाया. 10वीं में आर्यन बिष्ट ने 99 फीसदी अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया. आयुष राणा ने 96 फीसदी अंक के साथ दूसरा, 91 फीसदी अंक के साथ अंशु राणा ने तीसरा स्थान पाया. उन्होंने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. अनूप नेगी के छात्र उमेश रावत ने किया टॉप: मुख्यालय स्थित अनूप नेगी मैमोरियल पब्लिक स्कूल गुलाबराय का कक्षा 10वीं एवं 12वीं का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा. 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में उमेश रावत ने 94.8 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम, कृष पंवार ने 94.6 फीसदी अंक प्राप्त द्वितीत एवं अदिती कोठारी ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय प्राप्त किया. कक्षा 10 में कुल 56 छात्र-छाक्षाओं ने परीक्षा दी. जिनमें 5 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए. जबकि 9 छात्रों ने 85 फीसदी से अधिक एवं 12