TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हत्या या हादसा: 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत से मचा कोहराम, पिता ने लगाया हत्या का आरोप।

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के ठाकुर नगर में गुरुवार को एक 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के पिता ने बेटे की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के ठाकुर नगर में गुरुवार को एक 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के पिता ने बेटे की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
और हत्या व हादसे दोनों एंगल से जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, कृष्णा कॉलोनी निवासी भद्रावल राठौर का पुत्र दीपक (16) गुरुवार दोपहर बाइक पर नमक के दो कट्टे लेकर ठाकुर नगर स्थित अपने पिता की किराना दुकान जा रहा था। इसी दौरान एक गली में कुछ किशोरों ने अचानक उसकी बाइक से नमक के कट्टे खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपितों ने
दीपक के साथ हाथापाई शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, इसी हाथापाई के दौरान दीपक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में दीपक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता मटरू राठौर ने बेटे की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते
ही थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलु से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और स्थानीय लोग भी घटना से स्तब्ध हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • वहीं किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और स्थानीय लोग भी घटना से स्तब्ध हैं।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
  • पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलु से जांच की जा रही है।