TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

'तीन साल, बेमिसाल' किच्छा मे लगा बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर

मुख्य समाचार: किच्छा, 25 मार्च 2025: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में एक भव्य बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला पंचायत प्रशासक रेनू गंगवार और भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने दीप प्रज्वलन कर किया।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा, 25 मार्च 2025: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में एक भव्य बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला पंचायत प्रशासक रेनू गंगवार और भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने दीप प्रज्वलन कर किया। धामी सरकार का सर्वांगीण विकास पर जोर: राजेश शुक्ला पूर्व
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि धामी सरकार ने सड़क, हवाई और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और खेल जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। यातायात सुधार: उड़ान योजना के तहत कई नगरों को हेली सेवाओं से जोड़ा गया। किसान कल्याण: 8 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ। आरक्षण: महिलाओं को 30%
और राज्य आंदोलनकारियों को 10% क्षैतिज आरक्षण। स्वास्थ्य: किच्छा में ₹351 करोड़ की लागत से एम्स ऋषिकेश का सैटेलाइट सेंटर स्थापित हो रहा है। हजारों को मिला शिविर का लाभ शिविर में विभिन्न विभागों ने जनसेवा कार्य किए: स्वास्थ्य विभाग: 668 मरीजों का परीक्षण, 26 टीबी स्क्रीनिंग, 17 आयुष्मान कार्ड वितरण। नेत्र चिकित्सा: 125 लोगों की आंखों की जांच, 70 निशुल्क चश्मे वितरित। दिव्यांग सहायता: सोमवती और रिमझा को व्हीलचेयर प्रदान। विद्युत विभाग: 32 स्मार्ट मीटर आवेदन, 5 नए कनेक्शन, ₹2.5 लाख की राजस्व
वसूली। समाज कल्याण: 8 पेंशन शिकायतों का निस्तारण, 2 नए फॉर्म स्वीकृत। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सम्मान पहाड़ी गायिका खुशी जोशी और गोविंद डिगारी ने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मिनी मैराथन विजेताओं फुलेरा, उमेश सागर और पंकज मौर्या को पुरस्कृत किया गया। मातृशक्ति को महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई। उपस्थित गणमान्य कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा, उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी केके अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उपस्थित गणमान्य कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा, उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी केके अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
  • मातृशक्ति को महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई।
  • मिनी मैराथन विजेताओं फुलेरा, उमेश सागर और पंकज मौर्या को पुरस्कृत किया गया।