विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की अपील की। विधायक बेहड़ ने वार्ड संख्या 14 में नई सुनहरी टावर के समीप, वार्ड संख्या 20 के गुरुद्वारा क्षेत्र में तथा वार्ड संख्या 11 की उत्तरांचल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान केवल चुनावी गतिविधि नहीं, बल्कि जनता के साथ निरंतर जुड़े रहने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और वार्डों की समस्याओं के समाधान के लिए जनभागीदारी के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि
कांग्रेस स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए नगर के समग्र विकास के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की। जनसभाओं के बाद विधायक बेहड़ ने बंगाली कॉलोनी, वार्ड संख्या 3 तथा सिरौली कला क्षेत्र में भी जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लिया। सिरौली कला में उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी रशीदा बेगम के समर्थन में लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। शनिवार प्रातः उन्होंने