TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड काशीपुर: महिला ने पति पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

मुख्य समाचार: काशीपुर: एक महिला ने अपने पति और सगे रिश्तेदार पर एआई से जनरेट की गई अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
किच्छा (एजेंसी)। काशीपुर: एक महिला ने अपने पति और सगे रिश्तेदार पर एआई से जनरेट की गई अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कृपाल आश्रम
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के पास कवि नगर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति नितिन, निवासी किरतपुर, जिला बिजनौर, ने 14 जून को व्हाट्सएप पर अपमानजनक संदेश भेजना शुरू किया। इसके बाद उसने एआई जनित अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजकर धमकाना शुरू किया। 18 जुलाई को काशीपुर कोर्ट परिसर के पास नितिन अपने वाहन से महिला के
पास आया और तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो अश्लील फोटो वायरल कर देगा। उसी रात नितिन ने एक और आपत्तिजनक संदेश भेजा। इसके अलावा, 20 जुलाई को गौरव धीमान नामक व्यक्ति ने भी व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजे। महिला ने बताया कि वह साधारण
पारिवारिक पृष्ठभूमि से है और उसके पिता भी गरीब हैं। शिकायत के साथ कथित स्क्रीनशॉट की प्रतियां पुलिस को सौंपी गई हैं। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि शघ्द्र ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस ने कहा कि शघ्द्र ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।
  • सीओ दीपक सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
  • शिकायत के साथ कथित स्क्रीनशॉट की प्रतियां पुलिस को सौंपी गई हैं।