TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

काशीपुर: गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर निकला नगर कीर्तन, मुख्यमंत्री धामी ने की शिरकत

मुख्य समाचार: ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में मंगलवार को गुरु तेग बहादुर जी और उनके शहीद साथियों के 350वें शहीदी दिवस पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचे और संगत के दर्शन कर श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
किच्छा (एजेंसी)। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में मंगलवार को गुरु तेग बहादुर जी और उनके शहीद साथियों के 350वें शहीदी दिवस पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचे और संगत के दर्शन कर श्रद्धालुओं को संबोधित किया। यह
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
नगर कीर्तन 21 अगस्त को असम के गुरुद्वारा घुबड़ी साहिब से शुरू होकर बंगाल और उत्तर प्रदेश के कई जिलों से गुजरता हुआ सोमवार देर रात काशीपुर पहुंचा। लगभग 2500 किमी की यह यात्रा अब दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। कीर्तन में ज्ञानी केव सिंह, दरबार साहिब अमृतसर के ग्रंथी, रागी जत्थे और थड़ी
जत्थों सहित करीब 200 श्रद्धालु शामिल हैं। गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे। नगर कीर्तन स्वार और मुरादाबाद होते हुए रात में गढ़ के सिंह सभा गुरुद्वारा में रुकेगा और 25 नवंबर को पंजाब के गुरुद्वारा श्री आनंदपुर साहिब में संपन्न
होगा। #WATCH | Kashipur | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, "...It is a matter of good fortune for me to be a part of the Shahidi Nagar Kirtan on the occasion of the 350th martyrdom anniversary of Guru Tegh Bahadur Ji...The Nagar Kirtan is not just a yatra, but it will also… pic.twitter.com/qmGQlg8ANO — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 9, 2025

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • #WATCH | Kashipur | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, "...It is a matter of good fortune for me to be a part of the Shahidi Nagar Kirtan on the occasion of the 350th martyrdom anniversary of Guru Tegh Bahadur Ji...The Nagar Kirtan is not just a yatra, but it will also… pic.twitter.com/qmGQlg8ANO — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 9, 2025
  • नगर कीर्तन स्वार और मुरादाबाद होते हुए रात में गढ़ के सिंह सभा गुरुद्वारा में रुकेगा और 25 नवंबर को पंजाब के गुरुद्वारा श्री आनंदपुर साहिब में संपन्न होगा।
  • गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे।