TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

काशीपुर किसान आत्महत्या मामला: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्य समाचार: एफएनएन, देहरादून।
ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी किसान के हल्द्वानी में आत्महत्या मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
किच्छा (एजेंसी)। एफएनएन, देहरादून। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी किसान के हल्द्वानी में आत्महत्या मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी कुमाऊं
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
आयुक्त दीपक रावत को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के सभी तथ्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही
या दोष पाया गया, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से पूरी जानकारी भी ली। सीएम ने दिवंगत किसान के परिजनों के
प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए और न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए और न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
  • सीएम ने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है।
  • इस मामले में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से पूरी जानकारी भी ली।