विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बाद परिजनों ने प्रशासन को दोपहर 12 बजे तक का अल्टीमेटम देते हुए तीन मांगें रखीं। इसके बाद सोमवार सुबह एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह, एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह और एडिशनल एसपी/सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन ने मृतक के परिजनों से वार्ता की। एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा रखी गई मांगों को लेकर प्रशासन गंभीर है और उन्हें पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में आवश्यक और विधिक कदम उठाए जाएंगे। वहीं एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि मामले का संज्ञान स्वयं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया है। उनके निर्देश पर मंडल आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और धनराशि की रिकवरी को लेकर परिजनों की मांग पर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इस पर प्रशासन व परिवार के बीच सहमति बन गई है। किसान नेता जितेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि प्रशासन के साथ हुई वार्ता में सहमति बनी है कि करीब 3 करोड़ 80 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी में से 25 प्रतिशत राशि परिवार को पहले ही दी जा चुकी है। शेष 75 प्रतिशत रकम की रिकवरी के लिए प्रशासन ने