TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

काशीपुर: जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की माथे पर गोली मारकर हत्या; पुलिस तलाश में जुटी

मुख्य समाचार: ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
आरोपियों ने 42 वर्षीय युवक को जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
किच्छा (एजेंसी)। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपियों ने 42 वर्षीय युवक को जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में जुट गई
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
है। ग्राम रम्पुरा शांति नगर निवासी जसवीर सिंह उर्फ टोनी (42) पुत्र कुलदीप सिंह काशीपुर की एक पेपर मिल में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। रविवार रात करीब दस बजे वह ड्यूटी से घर लौटा। थोड़ी देर बाद एक युवक बाइक से आया और जन्मदिन पार्टी का बहाना बनाकर
उसे कुमाऊं कॉलोनी शिव मंदिर के पास स्थित यूकेलिप्टिस के बाग में ले गया। वहां पहले से 3-4 युवक मौजूद थे। इसी दौरान कहासुनी हुई और आरोपियों ने जसवीर सिंह के माथे में गोली मार दी। घायल को स्थानीय युवकों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे
हायर सेंटर रेफर किया गया। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
  • सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है।
  • मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।