विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर वीरों को नमन किया। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए अल्मोड़ा जनपद के सात वीर सैनिकों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का त्याग देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि इन वीरों की बहादुरी और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उत्तराखंड में कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजन हुये सम्मानित #uttarakhand #kargilwar #KargilVijayDiwas #armyjawan #uttarakhandmartyrs@DmAlmora @almorapolice खबर के लिए क्लिक करेंhttps://t.co/tgJ8v91n9A pic.twitter.com/Zjv8ujtmZK — ETVBharat Uttarakhand (@ETVBharatUK) July 26, 2026 गोपेश्वर में आयोजित हुआ 27वां कारगिल श्रद्धांजलि समारोह जनपद चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भी कारगिल विजय दिवस पर भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्रों पर पुष्पचक्र अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलित करने
के साथ हुई। समारोह के मुख्य अतिथि कारगिल शहीद सतीश चंद्र के पिता महेशनंद सती रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, कर्नल हरेंद्र रावत, पूर्व सैनिक, शहीदों के परिजन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उत्तराखंड में कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजन हुये सम्मानित . #uttarakhand #kargilwar #KargilVijayDiwas #armyjawan #uttarakhandmartyrs @ChamoliDm @chamolipolice खबर के लिए क्लिक करेंhttps://t.co/tgJ8v91n9A pic.twitter.com/bNH3tC4D6n — ETVBharat Uttarakhand (@ETVBharatUK) July 26, 2026 देशभक्ति गीतों से गूंजा समारोह कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में मौजूद लोगों ने वीर जवानों के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर