TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

दिल्ली दंगे मामले में कपिल मिश्रा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दिया ये आदेश

मुख्य समाचार: दिल्ली के क़ानून मंत्री और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को साल 2020 के दिल्ली दंगे मामले में बड़ी राहत मिली है।
राउज़ एवेन्यू स्थित सेशन कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने उन्हें जांच से मुक्त कर दिया है।
किच्छा (एजेंसी)। दिल्ली के क़ानून मंत्री और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को साल 2020 के दिल्ली दंगे मामले में बड़ी राहत मिली है। राउज़ एवेन्यू स्थित सेशन कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने उन्हें
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जांच से मुक्त कर दिया है। ‘बार एंड बेंच’ की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान कपिल मिश्रा की भूमिका की जांच के आदेश पहले ट्रायल कोर्ट ने दिए थे। यह
आदेश यमुना विहार निवासी मोहम्मद इलियास की याचिका पर जारी हुआ था, जिसमें इलियास ने दंगों में मिश्रा की कथित भूमिका की जांच और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। हालांकि अब
सेशन कोर्ट ने इस मामले में कपिल मिश्रा को राहत देते हुए कहा है कि उनके खिलाफ जांच की आवश्यकता नहीं है। इस फैसले के बाद कपिल मिश्रा पर लगे सभी आरोपों से उन्हें फिलहाल राहत मिल गई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस फैसले के बाद कपिल मिश्रा पर लगे सभी आरोपों से उन्हें फिलहाल राहत मिल गई है।
  • हालांकि अब सेशन कोर्ट ने इस मामले में कपिल मिश्रा को राहत देते हुए कहा है कि उनके खिलाफ जांच की आवश्यकता नहीं है।
  • यह आदेश यमुना विहार निवासी मोहम्मद इलियास की याचिका पर जारी हुआ था, जिसमें इलियास ने दंगों में मिश्रा की कथित भूमिका की जांच और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।