TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

CRPF जवान से कांवड़ियों की बेरहमी, मिर्जापुर स्टेशन पर मारपीट का वीडियो वायरल; अखिलेश यादव ने की बड़ी मांग

मुख्य समाचार: मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश): मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कांवड़ यात्रा पर निकले कुछ युवकों ने ड्यूटी पर जा रहे एक CRPF जवान की बेरहमी से पिटाई कर दी।
यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
किच्छा (एजेंसी)। मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश): मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कांवड़ यात्रा पर निकले कुछ युवकों ने ड्यूटी पर जा रहे एक CRPF जवान की बेरहमी से पिटाई कर दी। यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मणिपुर ड्यूटी पर जा रहा था जवान जानकारी के अनुसार, जवान ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से मणिपुर ड्यूटी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के लिए रवाना होने वाला था और स्टेशन पर टिकट ले रहा था। इसी दौरान उसकी कुछ कांवड़ियों से कहासुनी हो गई। मामूली बहस देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और आरोप है कि कांवड़ियों ने उसे घेरकर जमकर पीटा। बेटा करता रहा मदद की कोशिश, लोग बने दर्शक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांवड़ियों ने जवान को स्टेशन के फर्श पर गिराकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा। इस दौरान जवान का नाबालिग बेटा बार-बार बीच-बचाव करता रहा और लोगों से गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई
मदद के लिए आगे नहीं आया। अधिकतर लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे या वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई, 7 आरोपी पकड़े गए घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मारपीट में शामिल 7 युवकों को हिरासत में लिया है, जिनमें 4 नाबालिग हैं। तीन वयस्क आरोपियों पर सरकारी कर्मचारी से मारपीट, शांति भंग और अभद्रता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी वहीं, इस मामले में
अब सियासत भी गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सुरक्षा बलों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. आरपीएफ कर रही है जांच आरपीएफ प्रभारी जमन सिंह तोमर ने बताया कि जवान ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस पकड़ने स्टेशन आए थे, तभी लाल ड्रेस में कुछ कांवड़ियों से विवाद हो गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज और चश्मदीदों की मदद से की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज और चश्मदीदों की मदद से की जा रही है।
  • अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी वहीं, इस मामले में अब सियासत भी गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सुरक्षा बलों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. आरपीएफ कर रही है जांच आरपीएफ प्रभारी जमन सिंह तोमर ने बताया कि जवान ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस पकड़ने स्टेशन आए थे, तभी लाल ड्रेस में कुछ कांवड़ियों से विवाद हो गया।
  • तीन वयस्क आरोपियों पर सरकारी कर्मचारी से मारपीट, शांति भंग और अभद्रता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।