विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
संख्या में शिवभक्त हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक कांवड़िये की बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बाइक सवार ने किसी तरह वाहन से उतरकर अपनी जान बचाई। कुछ ही सेकेंड में आग ने लिया विकराल रूप बाइक में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरी बाइक धू-धू कर जलने लगी। घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय
लोगों की मदद से जली हुई बाइक को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस ने साइलेंसर हटाने को बताया आग की वजह एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि बाइक सवार शिवभक्त पूरी तरह सुरक्षित है और घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर बाइक से साइलेंसर हटाया जाना आग लगने की वजह प्रतीत हो रहा है। पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार कांवड़ियों से अपील की जाती है कि वाहनों में किसी तरह का बदलाव न करें और साइलेंसर हटाकर वाहन न चलाएं।