विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
pic.twitter.com/H0T3trM1Ep — Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025 मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विधानसभा कालाढूंगी में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सड़क और पुल से जुड़ी कई योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ होते हुए कालाढूंगी मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए 380.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। वहीं, विकासखंड कोटाबाग के ग्राम वालाकोट (भाटलानी) स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का 104.56 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण किया गया। "आज के अवसर पर जनपद नैनीताल के समग्र विकास हेतु ₹114 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया, जो क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। सभी जनपदों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करते हुए सशक्त उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प है।" : माननीय मुख्यमंत्री श्री… pic.twitter.com/9Sh2GBWFSo — Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025 इसके अतिरिक्त निगम नल वाला मार्ग के पुनर्निर्माण और शुभम के घर से सुरेश भट्ट के घर तक नए मार्ग निर्माण
के लिए 183.47 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया। राज्य योजना के तहत कोटाबाग–रामनगर–कालाढूंगी–हल्द्वानी–काठगोदाम मार्ग पर निहाल नदी में 24 मीटर स्पान के आरसीसी सेतु के निर्माण हेतु 319.20 लाख रुपये की योजना का शिलान्यास हुआ। हल्द्वानी ब्लॉक में आईटीआई क्रॉसिंग से रामपुर रोड और डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के पास नहर कवरिंग के बाद मार्ग चौड़ीकरण कार्य के लिए 2374 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। "हमारी सरकार मानसखंड परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न पौराणिक मंदिरों का शिलान्यास एवं विकास कार्य सुनिश्चित कर रही है। इससे उत्तराखंड के आध्यात्मिक पर्यटन को नई गति मिली है, जिसके मूल में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विशेष ऊर्जा और प्रेरणा है।" : माननीय… pic.twitter.com/uZNVFbmsvb — Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 28, 2025 अन्य योजनाओं में विधानसभा कॉलोनी रमणीक राम सिंह मुख्य मार्ग, ग्राम फूलचौड़ का मैन तुलसी विहार मार्ग, काठगोदाम व हल्द्वानी क्षेत्र में 33/11 केवी विद्युत परियोजनाएं तथा राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में चारदीवारी, फेंसिंग और मैदान समेकन कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार