विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने संबंधित बैंक खाते और उसके खाताधारक की जानकारी जुटाई। जांच में आकाश कुमार पुत्र वीरेंद्र, निवासी गोपालपुर का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम तथ्य उजागर हुए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के नाम पर कुल छह बैंक खाते संचालित थे। इन खातों के माध्यम से गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब सहित आठ राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज मिली हैं। पुलिस के अनुसार, इन छह बैंक खातों में 80 लाख रुपये से अधिक की ठगी की रकम का लेनदेन हुआ
है। लॉटरी और इनाम का झांसा देकर करते थे ठगी पूछताछ में आरोपी के ठगी करने का तरीका भी सामने आया है। आरोपी फोन और अन्य माध्यमों से लोगों से संपर्क कर उन्हें लॉटरी निकलने या बड़ा इनाम मिलने का लालच देता था। इनाम पाने की उम्मीद में लोग उसके झांसे में आकर पैसे भेज देते थे। इसके बाद आरोपी ठगी की रकम को एटीएम के जरिए निकालता और अलग-अलग लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर देता था। इस तरह रकम को कई बैंक खातों के माध्यम से आगे पहुंचाया जाता था। छह पासबुक, छह एटीएम कार्ड और दो मोबाइल बरामद पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से छह बैंक पासबुक, छह एटीएम