विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
चयन किया गया है। इनमें गढ़वाल मंडल से देहरादून और श्रीनगर, जबकि कुमाऊं मंडल से काशीपुर और अल्मोड़ा शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य है कि चार महीने के भीतर आयोजित होने वाले इन रोजगार मेलों के जरिए करीब 10 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। ITI-पॉलीटेक्निक से लेकर इंजीनियरिंग छात्रों तक को मौका रोजगार मेलों का लाभ केवल तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाले युवाओं तक सीमित नहीं रहेगा। आईटीआई और पॉलीटेक्निक के पासआउट विद्यार्थियों के साथ अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं भी इसमें शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के पासआउट और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भी निजी कंपनियों में रोजगार का अवसर मिलेगा। विद्यालयी शिक्षा के तहत व्यावसायिक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले युवाओं के
साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को भी इन मेलों में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को भी निजी कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा। फ्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जल्द रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं को निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। तकनीकी शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। पंजीकरण के जरिए अभ्यर्थियों का डाटा तैयार किया जाएगा। इसके बाद कंपनियों की जरूरत और उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर उन्हें संबंधित रोजगार मेलों में शामिल किया जाएगा। कई विभाग मिलकर संभालेंगे जिम्मेदारी इन रोजगार मेलों के आयोजन में तकनीकी शिक्षा विभाग के साथ विद्यालयी शिक्षा, उच्च