विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
उत्तर नहीं दे पाया। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट निकलवाई गई तो घटना वाले दिन व एक दिन पहले लोकेशन दंपती के घर के आसपास पाई गई। सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने घटना अंजाम देने की बात कबूल कर ली। चेहरे पर गमछा, हाथ में झोला लेकर पहुंचा था हत्यारोपी नैनी में दंपती की हत्या करने का आरोपी राजमिस्त्री घटना से पहले व घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में जाता नजर आया है। फुटेज से यह भी खुलासा हुआ है कि उसने हाथ में सफेद रंग का झोला टांग रखा था। वापसी में भी वह यही झोला लेकर निकलता नजर आया है। उसने नारंगी रंग का गमछा चेहरे पर बांध रखा था। काले व सफेद रंग की चेकदार शर्ट के साथ गहरे भूरे रंग की पैंट और पैरों में चप्पल पहन रखी थी। फुटेज से यह भी पता चलता है कि आरोपी दंपती के घर के बाहर पहुंचने के बाद पहले कुछ देर तक बाहर ही खड़ा रहता है। माना जा रहा है कि इस दौरान वह बाहर से ही दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाता है। इसके बाद जैसे ही दरवाजा खुलता है, वह तेजी से भीतर चला जाता है। कुछ देर बाद वहां से तेज कदमों से चलकर वापस
जाता दिखाई पड़ता है। इससे पहले वह दंपती के दरवाजे पर बाहर से ताला लगाता भी नजर आता है। मकान बनाने का था पैसा डीसीपी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राजमिस्त्री है और तीन चार महीने पहले मृतक के मकान के दूसरे तल पर निर्माण किया था। दो महीने पहले काम पूरा होने के बाद भी उसका 20 हजार बकाया था और बार-बार मांगने के बावजूद वह रुपये नहीं दे रहे थे। 27 अप्रैल की रात 7:30 बजे वह एक बार फिर गया तो उसे रिटायर मैनेजर ने अगले दिन बुलाया। 28 अप्रैल की दोपहर 12 बजे फिर जाने पर एक घंटे बाद आने को कहा गया। 1:30 बजे के करीब वह दोबारा गया। आरोप लगाया कि बकाया रुपये देने की जगह उन्होंने गालीगलौज की और उसे थप्पड़ मार दिया। इस पर उसने झोले में ली हथौड़ी से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उनकी पत्नी बीच-बचाव करने आने लगीं तो उन्हें खदेड़ लिया। वह अंदर वाले कमरे में भागीं तो वहां पहुंचकर सिर पर ताबड़तोड़ वारकर उन्हें भी मरणासन्न कर दिया और फिर भाग निकला। इससे पहले कूलर पर रखा ताला बाहर से मेन गेट पर लगा दिया। किसी तरह की लूटपाट नहीं, गहने सुरक्षित डीसीपी का