विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकियों से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी गोलीबारी की है। तंगधार में नियंत्रण रेखा के पास मनमाने तरीके से गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से पुंछ में की गई अंधाधुंध गोलीबारी में दस नागरिकों की जान चली गई। जबकि 50 से अधिक घायल हो गए हैं। घायलों की हालत स्थिर अधिकारियों ने बताया कि पुंछ में गोलीबारी में मारे गए नागरिकों में महिला भी शामिल है, मृत महिला का घर पुंछ जिले के मनकोट इलाके में मोर्टार शेल की चपेट में आ गया था। उसकी 13 वर्षीय बेटी घायल हो गई। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में पुंछ के विभिन्न सेक्टरों में 34 अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई गई है। राजोरी के ठंडीकस्सी में भी पाकिस्तान गोलाबारी से दो महिलाओं समेत चार लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि में पाकिस्तानी सेना द्वारा उरी सेक्टर में भारी गोलाबारी की गई है। इस गोलीबारी में तीन बच्चों समेत कम से कम दस नागरिक घायल हो गए और कई घरों को नुकसान पहुंचा। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि उरी के सलामाबाद के नौपोरा और
कलगे इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और दहशत फैल गई। उन्होंने बताया कि नौ घायल नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक स्थानीय निवासी ने बताया, "गोलाबारी बहुत तेज थी, जिससे कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा। कथित तौर पर नष्ट हुए घरों में सलामाबाद में तालिब हुसैन और डॉ. बशीर अहमद के घर भी शामिल हैं। नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास करनाह सेक्टर में कई वाहन, घर और दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुईं। भारतीय सेना ने कहा कि संघर्ष विराम उल्लंघन का उचित तरीके से जवाब दिया। सेना ने गोलीबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब मनकोट के अलावा पुंछ के कृष्णा घाटी और शाहपुर सेक्टरों, जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले के लाम, मंजाकोट और गंभीर ब्राह्मणा तथा उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के करनाह और उरी सेक्टरों में सीमा पार से भारी गोलाबारी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा की सुरक्षा कर रहे भारतीय सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच सीमा पार से गोलाबारी जारी थी। इन जगहों पर बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान अधिकारियों ने आदेश दिया है