TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा पर नहीं जाएगा जत्था, आयोजकों ने श्रद्धालुओं के पासपोर्ट किए वापस

मुख्य समाचार: TN9 देहरादून : महाराजा रंजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा पर इस बार दून से जत्था नहीं जाएगा।
कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के चलते यात्रा रद्द कर दी गई है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 देहरादून : महाराजा रंजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा पर इस बार दून से जत्था नहीं जाएगा। कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के चलते यात्रा रद्द कर दी गई है। पिछले करीब 15 साल से दून से हर साल जत्था पाकिस्तान जाता था। दरअसल,
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
महाराजा रंजीत सिंह की बरसी समागम पर दून से हर साल पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था जाता है। श्रद्धालु पाकिस्तान में गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा करतारपुर साहिब, गुरुद्वारा डेरा साहिब (लाहौर), गुरुद्वारा सच्चा सौदा, गुरुद्वारा रोड़ी साहिब आदि के दर्शन करते हैं। इस बार 21 जून को जत्था रवाना
होना था। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं। श्रद्धालुओं के पासपोर्ट भी जमा कर लिए गए थे, लेकिन हमला होते ही बढ़े विरोध को देखते हुए आयोजकों ने यात्रा रद्द कर दी। जत्थेदार रंजीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा रद्द की गई है। यात्रा के लिए अभी तक आयोजकों
के पास 50 पासपोर्ट आए थे, जिन्हें वापस कर दिया गया है। संवाद साल में कई बार यात्रा पर जाते हैं श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए दून से साल में कई बार श्रद्धालुओं जाते हैं। हाल ही में 19 जून को देहरादून से 72 तीर्थयात्री पाकिस्तान गए थे। इसके अलावा बैसाखी पर भी श्रद्धालु पाकिस्तान की यात्रा पर जाते हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसके अलावा बैसाखी पर भी श्रद्धालु पाकिस्तान की यात्रा पर जाते हैं।
  • हाल ही में 19 जून को देहरादून से 72 तीर्थयात्री पाकिस्तान गए थे।
  • संवाद साल में कई बार यात्रा पर जाते हैं श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए दून से साल में कई बार श्रद्धालुओं जाते हैं।