TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

जसपुर सड़क हादसा: बस और ट्रैक्टर ट्राली में भीषण टक्कर, 60 यात्रियों में मची चीख-पुकार

मुख्य समाचार: उधम सिंह नगर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।
यहां हरिद्वार से लखीमपुर खीरी जा रही एक प्राइवेट बस ने गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
किच्छा (एजेंसी)। उधम सिंह नगर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां हरिद्वार से लखीमपुर खीरी जा रही एक प्राइवेट बस ने गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार करीब 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कैसे हुआ हादसा? जानकारी के अनुसार, जसपुर के गूलरगोजी निवार मंडी निवासी 44 वर्षीय सलीम अहमद पुत्र अमीर हुसैन सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली (नंबर HR01AJ9389) में गेहूं के बोरे लेकर हसनपुर से काशीपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान बस संख्या UP31AT7743 हरिद्वार
से लखीमपुर खीरी की ओर जा रही थी। फीका नदी के पास बस ने तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद का मंजर धक्का इतना जोरदार था कि ट्रॉली में रखे गेहूं के बोरे सड़क पर बिखर गए और बस में सवार यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस
को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जसपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर भेजा गया है। बस चालक फरार हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में उस समय अकरम पुत्र असलम निवासी हसनपुर रेहड़ (बिजनौर) भी मौजूद थे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • ट्रैक्टर-ट्रॉली में उस समय अकरम पुत्र असलम निवासी हसनपुर रेहड़ (बिजनौर) भी मौजूद थे।
  • बस चालक फरार हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
  • वहीं, दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर भेजा गया है।