TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

J-K: "पर्यटक कम हो रहे हैं, 'हमें माता वैष्णो देवी जाना पड़ेगा, लोगों को बुलाना होगा"पर्यटकों की गिरती संख्या पर बोले फारूक अब्दुल्ला

मुख्य समाचार: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने माता वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं की घटती संख्या को लेकर गहरी चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि देश में हाल ही में हुई हिंसात्मक घटनाओं और युद्ध जैसे हालात ने लोगों के मन में डर का माहौल बना दिया है, जिससे वैष्णो देवी के दर्शन करने वालों की संख्या में गिरावट आई है।
किच्छा (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने माता वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं की घटती संख्या को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि देश में हाल ही में हुई हिंसात्मक घटनाओं और युद्ध जैसे हालात ने लोगों के मन में डर का माहौल बना दिया है, जिससे वैष्णो
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
देवी के दर्शन करने वालों की संख्या में गिरावट आई है। कटरा जाकर लोगों से करें अपील: फारूकफारूक अब्दुल्ला ने सुझाव दिया कि नेताओं और जिम्मेदार लोगों को कटरा जाकर श्रद्धालुओं से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने की अपील करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “पवित्र यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।
हाल ही में पहलगाम में हुई घटना का असर पूरे देश में महसूस किया गया है।” खीर भवानी मेला और उर्स को बताया सौहार्द का प्रतीकश्रीनगर में आयोजित खीर भवानी मेले और हजरत मीर सैयद अली हमदानी के उर्स के अवसर पर फारूक अब्दुल्ला ने इन्हें आपसी सौहार्द और सांप्रदायिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने खुशी जताई कि
कश्मीर घाटी में इन धार्मिक आयोजनों को मिल-जुलकर मनाया जा रहा है। देशवासियों से भाईचारा बनाए रखने की अपीलफारूक अब्दुल्ला ने कहा, “कश्मीर घाटी में हमेशा भाईचारा रहा है और हम चाहते हैं कि यही भावना पूरे देश में देखने को मिले।” उन्होंने लोगों से एकजुटता और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, “अगर हम एकजुट रहेंगे, तो देश तरक्की करेगा।”

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • ” उन्होंने लोगों से एकजुटता और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, “अगर हम एकजुट रहेंगे, तो देश तरक्की करेगा।
  • देशवासियों से भाईचारा बनाए रखने की अपीलफारूक अब्दुल्ला ने कहा, “कश्मीर घाटी में हमेशा भाईचारा रहा है और हम चाहते हैं कि यही भावना पूरे देश में देखने को मिले।