विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
से हुई, जिसने खुद को मददगार बताया। विक्की ने उसे पाकिस्तान में घुमाया, पूजा करवाई और फिर लाहौर में 'अरसलान' नाम के व्यक्ति से मिलवाया। होटल में हुई 'मैडम X' से मुलाकात अरसलान की एक महिला मित्र, जिसे देवेंद्र ने ‘मैडम X’ कहा, से उसकी होटल में मुलाकात हुई। वहीं दोनों ने एक-दूसरे का नंबर और इंस्टाग्राम आईडी एक्सचेंज किया। दोनों ने साथ में शॉपिंग भी की। लेकिन भारत लौटने के बाद वह युवती देवेंद्र को इंस्टाग्राम से ब्लॉक कर चुकी थी। QR कोड के जरिए पैसे और सिम की डिमांड देवेंद्र ने बताया कि विक्की ने उसे एक भारतीय QR कोड नंबर पर ₹1500 भेजने को कहा, यह कहकर कि किसी गरीब की
मदद होगी। बाद में विक्की ने एक भारतीय सिम कार्ड भी मंगवाने की मांग की। अब जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि वह सिम किसने इस्तेमाल की और उसका मकसद क्या था। कैसे हुआ देवेंद्र का भंडाफोड़? देवेंद्र के खिलाफ 11 मई को गुहला थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। एक सिक्योरिटी एजेंट ने आरोप लगाया कि देवेंद्र ने फेसबुक पर अवैध हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। 13 मई को उसे हिरासत में लिया गया और दो दिन की पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल से पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारियां भेजने के सबूत मिले, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। कौन है 'मैडम X'? जांच में