विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बमवर्षक विमानों ने बंकर बस्टर बम गिराए, जिससे इन ठिकानों को गंभीर क्षति पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले से ईरान का परमाणु कार्यक्रम कम से कम पांच साल पीछे चला गया है। "धूप में लेटे ट्रंप पर ड्रोन गिराना आसान" ईरानी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में जावेद लारीजानी ने कहा, "ट्रंप ने खुद को निशाना बना लिया है। अब वह मारा-ए-लागो के सूरज के नीचे आराम से नहीं लेट सकते। जब वह धूप में पेट के बल लेटे होंगे, तो एक छोटा ड्रोन उन पर कभी भी गिर सकता है। यह कोई मुश्किल काम नहीं है।" क्राउडफंडिंग से जुटाई जा रही है इनाम की राशि ट्रंप के खिलाफ यह बयान उस
समय आया है जब 'ब्लड पैक्ट' नाम के एक क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर ट्रंप की हत्या के लिए इनाम की रकम जुटाई जा रही है। फारसी में इसे 'अहदे खून' कहा गया है। इस साइट का मकसद है– "खामेनेई का अपमान करने वालों से बदला लेना।" 7 जुलाई तक इस प्लेटफॉर्म पर 2 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि जुटाई जा चुकी थी, जो अब बढ़कर 2.7 करोड़ डॉलर हो गई है। लक्ष्य है कि इनाम की रकम 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचाई जाए। "ईश्वर के दुश्मनों को मिलेगी सजा" इस वेबसाइट पर एक संदेश में कहा गया है, "जो कोई भी अली खामेनेई की जान को खतरे में डालने वालों को न्याय के कटघरे