विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
आग्रह किया है। सोमवार 31 मार्च को एस एंड सी कर्मचारी यूनियन के महामन्त्री अशोक कुमार मिश्र यूनियन के अन्य सदस्यों अजय भटनागर, प्रमोद कुमार, एस सी निगम, आर सी शर्मा, एस एन चौबे, प्रदीप रस्तोगी के साथ शहर विधायक और वन एवं पर्यावरण मन्त्री डॉ.अरूण कुमार सक्सेना से उनके कार्यालय पर मिले और बरेली आगमन पर मुख्य मन्त्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें रबड़ फैक्ट्री मजदूरों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देने का अनुरोध किया। डॉ. अरुण कुमार ने व्यस्त कार्यक्रम के चलते मुख्य मन्त्री से मिलवाने
में तो असमर्थता बताई लेकिन स्वयं ज्ञापन लेकर उसे मुख्य मन्त्री तक पहुंचाने और विस्थापित मजदूरों के अंतरिम भुगतान की मांग शीघ्र पूरी कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में महामंत्री अशोक कुमार मिश्र ने बताया है कि रबड़ फैक्ट्री जमीन विवाद पर प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं कर पाने के कारणवश सैकड़ों विस्थापित-त्रस्त मजदूरों का विधिसम्मत भुगतान वर्षों से लम्बित है। भयंकर आर्थिक तंगी और बीमारियों के दुष्चक्र में फंसकर लगातार मजदूर असमय मौत के शिकार हो रहे हैं। ज्ञापन में नेशनल हाईवे में