विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
निर्देश दिए गए थे। उसी के तहत सीओ एसटीएफ श्री आर.बी. चमोला और एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट के प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरुप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को खटीमा क्षेत्र में अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्करों की मौजूदगी की गोपनीय सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ और खटीमा वन रेंज की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से दो अदद हाथी दांत बरामद किए गए। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उत्तम सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी नागवनाथ, थाना खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। बरामद हाथी दांत की लंबाई और मध्य गोलाई क्रमशः 15 सेमी x 11 सेमी और 10.5 सेमी
x 10 सेमी है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (नंबर UK 06 Y 8347) को भी जब्त किया गया है। जांच में यह सामने आया है कि आरोपी लम्बे समय से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के साथ-साथ नेपाल में वन्यजीव अंगों की तस्करी में लिप्त था। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ खटीमा थाना क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (Wildlife Protection Act) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह अधिनियम हाथी जैसे दुर्लभ प्राणियों को पहली अनुसूची में संरक्षित करता है, जिनका शिकार करना एक गंभीर अपराध है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में उत्तराखंड एसटीएफ के निरीक्षक पावन स्वरुप, उपनिरीक्षक विपिन जोशी, विनोद जोशी, मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह, महेन्द्र