विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
शामिल हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) चीफ सदानंद दाते गुरुवार दोपहर पहलगाम पहुंचे। वह तीन घंटे बायसरन में रहे। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका से अपील की है कि वह भारत पर जिम्मेदारी से पेश आने और बयानबाजी कम करने का दबाव बनाए। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से शरीफ ने यह भी कहा कि भारत के उकसाने वाले रवैया से क्षेत्रीय हालात बिगड़ सकते हैं। पाकिस्तान ने 9 नागरिकों को वापस लेने से इनकार किया पाकिस्तानी अधिकारियों ने अटारी बॉर्डर पर पहुंचे 9 नागरिकों को वापस लेने से इनकार कर दिया। भारत सरकार के आदेश के बाद ये लोग अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान वापस जाने के लिए पहुंचे थे। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसका कारण नहीं बताया है। पहलगाम हमले के बाद इंडियन सिस्टम पर 10 लाख साइबर अटैक महाराष्ट्र साइबर ने शुक्रवार को बताया कि पहलगाम हमले के बाद इंडियन सिस्टम पर 10 लाख साइबर अटैक हुए हैं। महाराष्ट्र पुलिस की साइबर क्राइम डिटेक्शन विंग ने कहा कि 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद साइबर अटैक में तेजी आई है। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट के डीजीपी यशस्वी यादव ने कहा कि इन अटैक्स में भारतीय वेबसाइट और पोर्टल्स को टारगेट किया गया। ज्यादातर हैकिंग ग्रुप्स ने
खुद के इस्लामिक ग्रुप होने का दावा किया। LoC पर लगातार 8वें दिन सीजफायर वॉयलेशन पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने लगातार 8वें दिन LoC पर सीजफायर वायलेशन किया। इसके अलावा इंटरनेशनल बॉर्डर पर मौजूद जम्मू-कश्मीर के 5 इलाकों पर भी सीजफायर वायलेशन किया गया। इस फायरिंग को देखते हुए कम्युनिटी और दूसरे बंकरों को तैयार करना शुरू कर दिया है ताकि फायरिंग बढ़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके। UNSC में जल्द हो सकती है भारत-पाक मुद्दे पर मीटिंग संयुक्त राष्ट्र में ग्रीस के पर्मानेंट मेंबर इवानगेलोस सेकेरीस ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मसले पर जल्द मीटिंग हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसमें देर होने से अच्छा है कि यह पहले ही हो जाए। इससे दोनों देशों के बीच तनाव कम किया जा सकता है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- उम्मीद है भारत पाकिस्तान के साथ टकराव से बचेगा अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि उम्मीद है कि भारत पाकिस्तान के साथ बड़े टकराव से बचेगा। वेंस ने पाकिस्तान से अपील की कि वह भारत के साथ आतंकियों की तलाश और कार्रवाई में सहयोग करे। वेंस ने कहा कि अगर पाकिस्तान किसी भी तरह जिम्मेदार है, तो वह भारत के