TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

"बाबा साहब की प्रतिमा का अपमान, गले में डाला टायर – समाज में उबाल।

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के रुद्रपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है।
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से ठीक पहले एक शर्मनाक हरकत ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के रुद्रपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से ठीक पहले एक शर्मनाक हरकत ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। अराजक तत्वों ने बाबा साहेब की मूर्ति का अपमान करते हुए उनके गले में टायर डाल दिया, जिससे समाज के लोगों में
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
भारी आक्रोश फैल गया है। ये तस्वीरें हैं रुद्रपुर के मुख्य बाज़ार में स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क की, जहाँ सुबह लोगों ने देखा कि उनकी प्रतिमा के गले में टायर डाला गया है। इस शर्मनाक हरकत के खिलाफ समाज के लोगों ने एकजुट होकर प्रतिमा के सामने धरना देना शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ और
रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा भी मौके पर पहुंचे। दोनों ने इसे सुनियोजित साजिश करार देते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की गई। फुटेज में करीब आधा दर्जन युवक पार्क के पास मंडराते दिखे और एक युवक बाबा साहब की मूर्ति के गले में टायर डालता हुआ साफ
नजर आया है। एक ओर देशभर में बाबा साहब की जयंती की तैयारियाँ चल रही हैं, वहीं इस तरह की घटनाएं समाज को बांटने और अशांति फैलाने की कोशिश हैं। समाज न्याय की माँग कर रहा है और अब नज़रें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। देखना होगा कि क्या प्रशासन दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर पाता है, ताकि बाबा साहब के अनुयायियों को न्याय मिल सके और समाज में अमन-शांति बनी रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • देखना होगा कि क्या प्रशासन दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर पाता है, ताकि बाबा साहब के अनुयायियों को न्याय मिल सके और समाज में अमन-शांति बनी रहे।
  • समाज न्याय की माँग कर रहा है और अब नज़रें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
  • एक ओर देशभर में बाबा साहब की जयंती की तैयारियाँ चल रही हैं, वहीं इस तरह की घटनाएं समाज को बांटने और अशांति फैलाने की कोशिश हैं।