TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

मानव दिवस का लक्ष्य सभी ब्लॉकों में पूरा करने का निर्देश: सीडीओ

मुख्य समाचार: रुद्रपुर के विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ दिवेश शाशनी ने कहा कि पंचायत चुनावों के चलते अब तक ग्राम विकास की योजनाएं प्रभावित चल रही थीं।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्लॉकवार लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सुनिश्चित करें और अब सभी ग्राम पंचायतें संगठित हैं।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर के विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ दिवेश शाशनी ने कहा कि पंचायत चुनावों के चलते अब तक ग्राम विकास की योजनाएं प्रभावित चल रही थीं। उन्होंने सभी अधिकारियों को
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
निर्देश दिया कि ब्लॉकवार लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सुनिश्चित करें और अब सभी ग्राम पंचायतें संगठित हैं। सीडीओ ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों और प्रधानों से कहा कि वे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार
के अवसर उपलब्ध कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अब ब्लॉक स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एनआरएलएम की समीक्षा करते हुए दिवेश शाशनी ने कहा कि महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दें,
ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। इसके अलावा पीएमएवाई-जी 2.0 योजना में प्रत्येक पात्र को लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, विपिन कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • बैठक में डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, विपिन कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
  • इसके अलावा पीएमएवाई-जी 2.0 योजना में प्रत्येक पात्र को लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
  • एनआरएलएम की समीक्षा करते हुए दिवेश शाशनी ने कहा कि महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दें, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।