विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गुमसुम रहने लगी तो बड़ी बेटी ने पहले नानी को बुलाया। इसके बाद मां को फोन कर बुलाया। मां ने बच्ची से पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। तब बुधवार शाम मल्लीताल कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मम्मी मेरा स्कूल से नाम कटवा दो मुझे नैनीताल में नहीं पढ़ना दुष्कर्म की शिकार बालिका की मां संभल में थी। बड़ी बेटी की सूचना पर जब वह नैनीताल पहुंची तो बेटी से गुमशुम रहने का कारण पूछा। इस पर बेटी मां के सामने फफक पड़ी और बोली मां मेरा नाम स्कूल से कटवा दो, मुझे नैनीताल में नहीं पढ़ना है। नैनीताल में आरोपी उस्मान ने 12 वर्ष की बालिका से दुष्कर्म किया। इसके बाद मुंह खोलने पर उसके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। वारदात के बाद से बालिका सदमे में चली गई। वह अपनी बहन और अन्य परिवार वालों से कम ही बात करती थी। मां जब नैनीताल पहुंची तो घटना के बाबत पूछते ही बच्ची फफककर रो पड़ी। उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बालिका के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं।- डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी अपराध कमिश्नर का वाहन रोककर नारेबाजी की मल्लीताल कोतवाली के सामने से
गुजर रहे कमिश्नर दीपक रावत का भीड़ ने वाहन रोक लिया। भीड़ ने नारेबाजी शुरू की तो पुलिस ने उनके वाहन को किसी तरह पास कराया। वहीं, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के अधिकारियों से अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि मंडल के डीएम, एसएसपी को निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने सुरक्षा संबंधी सतर्कता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा बस अड्डे, सार्वजनिक स्थल और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जाएगी। बच्ची के लिए दो काउंसलर नियुक्त हों बच्ची दुष्कर्म के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने बृहस्पतिवार को डीएम वंदना सिंह से मुलाकात की। सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने डीएम से बच्ची की सुरक्षा व काउंसलिंग की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि उनकी मांग पर डीएम ने एसएसपी को बालिका को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने, सीएमओ एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को दो काउंसलर नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। कांग्रेसी बोले-बहिष्कार हो ऐसे लोगों का कांग्रेसियों ने नैनीताल में हुए वीभत्स घटना की निंदा की है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि इस तरह की घटना समाज के लिए अभिशाप है। विकृत मानसिकता के व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। उसे