विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की जांच और पूछताछ के दौरान उन्हें बताया गया कि इस सीमा मार्ग से तीसरे देश के नागरिकों को नेपाल आने-जाने की अनुमति नहीं है। नियमों के तहत महिला को नेपाल जाने से रोक दिया गया और वापस पिथौरागढ़ भेज दिया गया। पासपोर्ट के साथ मिला भारतीय आधार कार्ड जांच के दौरान महिला ने अपना जर्मन पासपोर्ट और भारत का वैध बिजनेस वीजा अधिकारियों को दिखाया। इसी दौरान उसके पास गोवा के पते पर जारी भारतीय आधार कार्ड भी मिला, जिसे देखकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। महिला ने पूछताछ में बताया कि वह बिजनेस वीजा पर भारत में रह रही हैं और फिलहाल गोवा में निवास कर रही
हैं। आधार कार्ड मिलने पर शुरू हुई जांच एसएसबी अधिकारियों ने आधार कार्ड मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। अधिकारियों का कहना है कि आधार कार्ड भारतीय नागरिकता का प्रमाण नहीं होता। नियमों के तहत भारत में वैध रूप से निर्धारित अवधि तक रहने वाले पात्र विदेशी नागरिक भी आधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, संबंधित दस्तावेजों और आधार जारी किए जाने की पूरी प्रक्रिया की जांच की जा रही है। एसएसबी ने क्या कहा? एसएसबी के सहायक कमांडेंट प्रतीक ने बताया कि महिला को नियमों के अनुसार नेपाल जाने की अनुमति नहीं दी गई और