विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
उड़ा दिया गया है। NIA इस हमले की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि हमले से पहले आतंकियों ने रेकी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया था। एजेंसियों को शक है कि हथियारों की सप्लाई में भी ड्रोन का इस्तेमाल हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद आतंकियों के पुलवामा या अनंतनाग भागने की आशंका है। हमले के बाद इन रास्तों पर हलचल देखी गई थी। गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है। इनमें डॉन न्यूज, समा टीवी, ARY न्यूज और जियो न्यूज जैसे बड़े चैनल शामिल हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इन चैनलों पर भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप है। PoK से ऑपरेट कर रहे आतंकियों के 15 ठिकानों पर रेड जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेशभर में 15 से ज्यादा जगहों पर एक साथ छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, ये छापेमारी उन आतंकियों के घरों पर
हो रही है, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से गतिविधियां चला रहे हैं। यह अभियान आज सुबह डोडा और किश्तवाड़ जिलों से शुरू हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा- आतंकी सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर रहे थे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलगाम हमले के समय आतंकी सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। जिससे वह पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर से संपर्क में थे। ये सैटेलाइट फोन पाकिस्तान से तस्करी कर भारत लाया गया था। निशिकांत दुबे बोले- 5 लाख पाकिस्तानी लड़कियां भारत में अवैध रह रही हैं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान से भारत आकर शादी करने वाली महिलाओं की नागरिकता पर सवाल उठाया है। उन्होंने X पर लिखा- पाकिस्तानी आतंकवाद का एक नया चेहरा अब सामने आया,लगभग 5 लाख से ज्यादा पाकिस्तानी लड़कियां भारत में शादी कर हिंदुस्तान में रह रही हैं। आजतक उनको भारत की नागरिकता नहीं मिली है । अंदर घुसे इन दुश्मनों से लड़ना कैसे? TRF का दावा- इंटेलिजेंस एजेंसियों की खुफिया जानकारी हमारे पास द रेसिस्टेंस फ्रंट ने भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों की सूचनाएं हासिल करने