विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बीच तनाव के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान संघर्ष में मूल रूप से उनका कोई काम नहीं है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़ते संघर्ष में तनाव कम होते हुए देखना चाहता है, लेकिन यह मूल रूप से अमेरिका का काम नहीं है। 3. पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन, सऊदी और ईरान के मंत्री भारत पहुंचे सऊदी अरब के उप-विदेश मंत्री अदेल अलीजुबैर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। दोनों ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर पहलगाम हमले और भारत-पाक तनाव पर लंबी बातचीत की। सऊदी ने पाक विदेश मंत्री इशाक डार को फोन पर हड़काया, तो ईरान ने मध्यस्थता की पेशकश की। लेकिन भारत ने दो टूक कहा—जब तक पाक आतंक को बढ़ावा देने बंद नहीं करता, बातचीत का कोई मतलब नहीं। 4. पाकिस्तान से तनाव के बीच आर्मी चीफ ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मिलने के लिए आर्मी चीफ प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे। माना जा रहा है कि जनरल द्विवेदी पीएम मोदी को ताजा घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया। आर्मी चीफ की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि बुधवार देर रात ही पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारत ने अपने S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर इजरायली मेड आत्मघाती HAROP ड्रोन से अटैक किया, जिसमें पाकिस्तान के कई डिफेंस सिस्टम तबाह हो गए। 5. हालात के लिए पाकिस्तान खुद जिम्मेदार, भारत ने पड़ोसी मुल्क को चेताया भारत ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है।
भारत ने कहा है कि हमारी कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ नपी-तुली थी। लेकिन अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो इसका अंजाम उसे भुगतना पड़ेगा। हम हर हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं। साफ शब्दों में कहा कि हमारी कार्रवाई तनाव बढ़ाने के लिए नहीं है। तनाव बढ़ाने के लिए केवल पाकिस्तान जिम्मेदार है। मिस्री ने कहा, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ हमला तनाव की शुरुआत था। भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को इसका जवाब दिया। उन्होंने द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) नामक आतंकी समूह की संलिप्तता पर जोर देते हुए कहा, "यह समूह पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा है, जिसके बारे में पहले भी कई बार खुलासा हो चुका है।" मिस्री ने साफ किया कि भारत की कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ थी, न कि तनाव बढ़ाने के लिए। 6.भारत-पाकिस्तान में तनातनी पर तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने दिया बयान भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष पर पाकिस्तान के दोस्त तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने बयान दिया है। एक्स पर लिए एक पोस्ट में तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि हमें चिंता है कि पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव एक भीषण संघर्ष में बदल जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप मिसाइल हमले होंगे और अनेक नागरिक मारे जाएंगे। इसके साथ ही एर्दोगन ने एक बार फिर पाकिस्तान के लिए हमदर्दी दिखाई है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, मैं हमलों में अपनी जान गंवाने वाले हमारे भाइयों पर ईश्वर की दया की कामना करता हूं तथा एक बार फिर पाकिस्तान की भाई समान जनता और राज्य के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।' 8. भारत के हेरोप ने पाकिस्तानी HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को किया तबाह भारत ने हेरोप ड्रोन से पाकिस्तान के HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया है। इस हमले का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, इसकी