विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
और निकास बंद रहेगा, उनमें पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंबा रोड शामिल हैं। यह प्रतिबंध सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है। DMRC ने अपने आधिकारिक पोस्ट में बताया कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की लगातार समीक्षा करेंगी। परिस्थितियों के अनुसार आगे की जानकारी और जरूरी अपडेट साझा किए जाएंगे। हालांकि, प्रतिबंधित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी मेट्रो सेवाओं पर प्रतिबंध के साथ ही दिल्ली यातायात पुलिस ने भी राजधानी के कई इलाकों में संभावित यातायात बाधित होने और मार्ग परिवर्तन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के मुताबिक,
सोमवार सुबह 6 बजे से स्थिति के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है। नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवरों तथा आसपास की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें और संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय लेकर चलें। SIR के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का आह्वान कांग्रेस के विरोध मार्च के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। विपक्षी नेताओं और सांसदों के सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करने का कार्यक्रम है। यह